इम्फाल में जानवे दम्पति की शानदार प्रस्तुति

( 12183 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 18 08:02

इम्फाल में जानवे दम्पति की शानदार प्रस्तुति उदयपुर के मार्तण्ड फाउंडेशन के कलाकार विलास जानवे और किरण जानवे ने 8 फरवरी से 12 फरवरी तक इम्फाल ,मणिपुर में संगीत नाटक अकादमी ,नई दिल्ली और कंगलेई माइम थियेटर रेपर्टरी ,इम्फाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मूकाभिनय उत्सव में हास्य व्यंग से भरपूर मूकाभिनय “हर्डल फुल हनीमून”(मुसीबत भरा मधुचंद्र) प्रस्तुत कर समां बांध दिया | पूरे देश से शामिल 13 दलों में से राजस्थान का दूसरे दल ने “मीरा” मूक नाटक पेश किया |रेनबो सोसायटी,जयपुर ने इसे सिराज अहमद भाटी के निर्देशन में किया | उत्सव के साथ ही चल रही मूकाभिनय की कार्यशाला में विलास जानवे ने नेशनल माइम इंस्टीटयूट,कोलकाता के विध्यार्थियों और मणिपुर के कालकारों को चेहरे की भाव भंगिमाओं की जानकारी देते हुए चेहरे को लौचपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न व्यायाम करवाए | जानवे दंपत्ति इससे पूर्व गौहाटी, कोलकाता , शांति निकेतन और उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय मूकाभिनय उत्सवों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं |उत्सव के समापन संध्या को पद्मश्री गुरु निरंजन गोस्वामी के निर्देशन में इन्डियन माइम थियेटर कोलकाता की प्रस्तुति होगी | सम्पूर्ण उत्सव को संगीत नाटक अकादमी की वेबसाईट पर भी देखा जा सकता है |

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.