सवा सौ कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी

( 12031 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 18 12:02

बीकानेर | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत विभिन्न संवर्गों के सवा सौ कर्मचारियों की पदोन्नति की पहली सूची जारी कर दी गई है। कर्मचारी पिछले काफी समय से पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। कर्मचारी नेता जयगोपाल जोशी ने बताया कि विभाग ने सोमवार को तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति की पहली सूची जारी कर दी है जिसमें ड्राइवर प्रथम व फिटर प्रथम के सवा सौ कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.