वेटरनरी विवि... एनसीसी के कैडेट्स बीकानेर लौटे

( 10793 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Feb, 18 12:02

बीकानेर | वेटरनरी विश्वविद्यालय की 1 राज आर एंड वी स्कवाड्रन एनसीसी के कैडेट्स ने पिछले दिनों नई दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड में भाग लिया। इस दौरान एनसीसी घुड़सवारों ने शानदार प्रदर्शन किया। एनसीसी कैडेट्स रविवार को बीकानेर पहुंच गए है। परेड के दौरान अण्डर आॅफिसर सुरेश चंद ने बेस्ट शो जम्पर ट्रॉफी में प्रथम स्थान और बेस्ट राइडर ट्रॉफी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अण्डर आॅफिसर सुरेश चंद ने शो जंपिंग में गोल्ड मैडल व शो जंपिंग नोविस में सिल्वर व ड्रेसाज नोविस में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सीनियर अण्डर आॅफिसर विकास कुमार ने ड्रेसाज वेटर्न में शो जंपिंग वेटर्न में सिल्वर पदक जीता। शो जंपिंग नोविस गर्ल्स में सार्जेंट रामा मूलचंदानी ने कांस्य पदक जीतकर यूनिट का नाम रोशन किया। कैडेटों द्वारा इस शानदार उपलब्धि पर तीन फरवरी को राजस्थान के राज्यपाल द्वारा सभी विजेता कैडेटों का एट होम समारोह आयोजित कर उत्साहवर्धन किया है। ट्राॅफी व पदकों मिलने पर यूनिट के समादेश अधिकारी ले. कर्नल अशोक सिंह राठौर ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.