आपसी रंजिश में युवक को गोली मारी

( 10981 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 18 12:01

बीकानेर | आपसी रंजिश के कारण एकराय होकर सर्वोदय बस्ती पहुंचे लोगों ने एक युवक को गोली मार जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए जिनमें से तीन लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है। रविवार की देर रात को आपसी रंजिश के कारण सर्वोदय बस्ती में दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान एकराय होकर पहुंचे लोगों ने रामचन्द्र मेघवाल पर हमला किया और उस पर फायर किया। रामचन्द्र के बायें कंधे के नीचे गोली लगी जो आरपार हो गई।
इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामचन्द्र को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सोमवार को सुबह रामचन्द्र ने अपने पर्चा बयान में पुलिस को बताया कि रविवार की रात को 11.30 बजे वह मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इस दौरान परमजीतसिंह सरदार, शोभित कांडा व दो अन्य व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। श्यामलाल, ओमप्रकाश और गौरीशंकर भी वहां आ गए। परमजीत ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी। उसकी मां बचाने आई तो उसे धक्का दे दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच कर रही सीओ सिटी किरण ने बताया कि वारदात से पहले रामचन्द्र अपने परिजनों के यहां गया था जहां उसकी बोलचाल हुई थी। बाद में फायरिंग की वारदात हुई। इस मामले में तीन लोगों को राउंडअप किया है। हिस्ट्रीशीटर शोभित कांडा और परमजीत की तलाश की जा रही है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.