पाक में पड़ोसी निकला जैनब का हत्यारा

( 8859 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 18 10:01

लाहौर । पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर शहर में हुए सात साल की लड़की के बलात्कार एवं हत्या के बहुचर्चित मामले में मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पीड़ित लड़की का पड़ोसी था और उसके डीएनए का मिलान पीड़ित के शरीर पर मिले नमूने से हो गया है।पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की कि लड़की के पड़ोसी संदिग्ध इमरान अली (23) ने जांच टीम के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया। जियो न्यूज ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी अली का डीएनए सैंपल लड़की के शरीर पर मिले नमूनों से मिल रहा है। उसने कहा, आरोपी का डीएनए उन सात लड़कियों के शरीर पर मिले नमूनों से भी मिल रहा है जिनके साथ पूर्व में ज्यादती हुई और उसके बाद उनकी हत्या की गई।सूत्रों के अनुसार इमरान पीड़ित जैनब के परिवार वालों से घुलामिला था और अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। उन्होंने कहा, अली को दो हफ्ते से ज्यादा समय पहले हिरासत में लिया गया था लेकिन लड़की के परिवार ने जब कहा कि वह दोषी नहीं हो सकता तो उसे छोड़ दिया गया। पंजाब सरकार के प्रवक्ता मलिक अहमद ने कहा, अली को पंजाब के पाकपाटन जिले से गिरफ्तार किया गया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.