2019 में एनडीए से अलग होकर लड़ेंगे चुनाव : शिवसेना

( 3952 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 18 10:01

मुंबई | भाजपा की करीब 28 साल पुरानी सहयोगी शिवसेना ने एनडीए छोड़ने का फैसला किया है। शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार पार्टी 2019 का लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। हालांकि, पार्टी ने तब तक महाराष्ट्र और केंद्र सरकार से अपने मंत्री निकालने को लेकर कुछ नहीं कहा है। शिवसेना कार्यकारिणी में सांसद संजय राउत नेे प्रस्ताव पेश कर कहा, alt147शिवसेना ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा के साथ गठबंधन किया था। हिंदुत्व के नाम पर ही सेना ने संयम रखा। लेकिन भाजपा पिछले तीन साल से सत्ता का इस्तेमाल कर सेना को हतोत्साहित कर रही है। हमें 2019 के चुनाव अकेले लड़ने चाहिए।'
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.