अमेरिका में अलास्का तट पर 8.2 की तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी

( 3777 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 18 10:01

वॉशिंगटन | अमेरिका में मंगलवार को अलास्का तट के पास भूकंप का बड़ा झटका महसूस हुआ। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.2 थी। अमेरिका के सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी है। चेतावनी अलास्का के कई हिस्सों और कनाडा के लिए जारी की गई है। पूरे पश्चिमी तट पर भी नजर रखने को कहा गया है। अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक अलास्का के चिनिएक शहर से दक्षिणपूर्व में 256 किमी दूर झटके महसूस किए गए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.