पंजाब से हारकर कुश्ती लीग से खत्म हुआ मुंबई का सफर

( 6812 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 18 10:01

नई दिल्ली । पंजाब रॉयल्स की टीम ने पेशेवर कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएली) के मुकाबले में यहां मुंबई महारथी को हराकर उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया। सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे टूर्नामेंट के करो या मरो मुकाबले में पंजाब रॉयल्स की टीम ने मुंबई महारथी के खिलाफ 5-2 से जीत दर्ज की।मुंबई को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करनी थी लेकिन तीन बड़े उलटफेर करके पंजाब ने मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही वीर मराठा की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गयी। मुंबई के स्टार पहलवान साक्षी मलिक, सत्यवत कादियान और ओडुनायो एडेकुओरोय उलटफेर के शिकार हुए। इस मुकाबले का पहली बाउट पुरु षों के 92 किलोग्राम भारवर्ग में खेली गयी जहां मुंबई महारथी के कादियान को पंजाब रॉयल्स के दीपक पूनिया ने 6-5 से हराकर बडा उलटफेर किया। इसके बाद महिलाओं की 76 किलोग्राम भारवर्ग में दो प्रांसीसी पहलवानों के बीच मैच में पंजाब की सेलेन फांटा कोम्बा मुंबई की वेस्किन सेंथिया पर भारी पडी। इस जीत के साथ ही मुकाबले में पंजाब की टीम 2-0 से आगे हो गई। पुरु षों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेले गये तीसरे मुकाबले में इर्डेनेबाटेन बेखब्यार ने पंजाब के मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन उत्कर्ष काले को 10-0 से हराकर मुंबई की इस अहम मुकाबले में वापसी करायी। मुंबई को चौथे मुकाबले में फिर से हार का सामना करना पडा। मुंबई की ओडुनायो को उलटफेर गर्ल पंजाब की पूजा ढांडा ने चित-पट के आधार पर 4-2 से हराकर एक और उलटफेर कर दिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.