भंसाली ने पद्मिनी ही नहीं, इतिहास को भी किया कलंकित

( 4073 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 18 17:01

उदयपुर, सकल राजपुत महासभा मेवाड की शनिवार को संरक्षक तनवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि आगामी २५ जनवरी को संजय भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावत को किसी भी हाल में मेवाड की धरती पर रिलिज नही होने दी जायेगी। उन्होने कहा कि फिल्म का नाम बदलने से उसके पात्र एवं इतिहास को नही बदला जा सकता। पद्मिनी मेवाड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश की आन-बान-शान की प्रतीक है। पद्मावती फिल्म के द्वारा किसी एक समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतीय इतिहास को कलंकित किया जा रहा है। बैठक में देहात अध्यक्ष गोपाल सिंह डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, कृष्णकांत कुमावत, घनश्याम सिंह चुण्डावत,जितेन्द्र सिंह शक्तावत डॉ. दिलिप सिंह चौहान, सोहन सिंह सिसोदिया, नजर सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.