कन्नूर से आईंएस में शामिल हुआ शख्स सीरिया में मारा गया

( 8985 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 18 11:01

कन्नूर , केरल के कन्नूर जिले से इस्लामिक स्टेट में शामिल एक शख्स सीरिया में मारा गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि मूल रूप से कन्नूर जिले के वलापट्टिनम निवासी अब्दुल मनाफ (30) की मौत पिछले साल नवंबर में हुईं थी। उन्होंने बताया कि सीरिया में रह रहे मनाफ के दोस्त ने 17 जनवरी को टेलिग्राम मैसेंजर एप के जरिए इसकी जानकारी उसके परिवार को दी।पुलिस उपाधीक्षक पी पी सदानंदन ने बताया,सीरिया में नवंबर, 2017 में हुए संघर्ष में अब्दुल मनाफ के मारे जाने की खबर सही है।
यह खबर सीरिया में आईंएस के लिए लड़ने वाले उसके दोस्त कय्युम ने दी।
उन्होंने बताया कि मनाफ केरल के पोपुलर फ्रंट इंडिया का एक स्थानीय नेता था। उसने आईंएस में शामिल होने से पहले कुछ समय तक दिल्ली में संगठन के कार्यांलय सचिव के तौर पर भी काम किया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.