अब ऐप से कर सकेंगे नकली नोटों की पहचान

( 9479 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 18 11:01

अब ऐप से कर सकेंगे नकली नोटों की पहचान आनलाइन प्रौद्योगिकी कंपनी चेकफेक ब्रैंड प्रोटेक्शन सिस्टम ने ‘‘चेकफेक’ ऐप पेश किया है। इससे विश्व की किसी भी मुद्रा के नोट की जांच की जा सकती है।चेकफेक के निदेशक और सह संस्थापक तन्मय जयसवाल ने इस मौके पर कहा, ‘‘चेकफेक एक आनलाइन प्लेटफार्म है, जहां कोई भी विश्व के किसी भाग में प्रचलित मुद्रा की जांच कर सकता है। यह ऐप आईओएस और एंड्रायड पर निशुल्क उपलब्ध है। मौजूदा समय में विश्व भर में फैले जाली नोटों की कुल कीमत 170 अरब डालर आंकी गई है जो इन्हें विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है।जयसवाल ने कहा, ‘‘हमने कई ऐसी कहानियां सुनी हैं, जिसमें विदेशियों को नकली नोट थमा दिए जाते हैं, जिससे वह अनजान देश में परेशानियों और समस्याओं से घिर जाते हैं। चेकफेक एप विदेशी यात्रियों को नकली करेंसी नोटों की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिससे उनका इस तरह की धोखाधडी से बचाव होगा।’



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.