अमेरिका को अन्य देशों की ओर से नहीं बोलना चाहिए : चीन

( 6381 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 18 10:01

बीजिंग । चीन ने अमेरिका के एक शीर्ष नौसेना अधिकारी की इस आलोचना का आज खंडन किया कि वह हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत बन गया है। चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका को अन्य देशों की तरफ से नहीं बोलना चाहिए।अभी हाल ही में नईं दिल्ली में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ एक परिचर्चा के दौरान अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरीस ने कहा था,चीन हिंद प्रशांत में विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत बन गया है। वहां जो विश्वास की कमी है, उसकी वजह वही है। हैरीस ने कहा था कि जब चीन ने उस समुद्री क्षेत्र पर दावा किया है जिस पर आसियान (वियतनाम, मलेशिया और फिलीपिन उसके सदस्य हैं) भी अपना दावा करता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.