प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह से लिया भाग।

( 32175 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 18 09:01

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह से लिया भाग। आलोक माध्यमिक विद्यालय पंचवटी में विवेकानंद युवा सप्ताह के अंतिम दिन कक्षा नर्सरी से दूसरी सामूहिक देश भक्ति गीत और दोहा प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।
प्रवक्ता डॉ यज्ञ आमेटा ने बताया कि कक्षा तीसरी से पांचवी तक विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया
साथ ही कक्षा छठी से नवीं विवेकानंद की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। आज के इस कार्यक्रम के अतिथि प्राचार्य पुष्पा टॉक, उपप्राचार्य नारायण चौबीसा और शशि सुखवाल रहे। कार्यक्रम में निर्णायक रविंद्र शर्मा एवम सयोजक धर्मराज नागदा रहे।
संचालन धर्मराज नागदा ने किया।
*विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का परिणाम -*
अविनाश गिरी गोस्वामी कक्षा पाँचवीं प्रथम, सुहानी माली कक्षा तीसरी द्वितीय, देवेंद्र सिंह राजपूत व प्रकाश चौधरी कक्षा पाँचवीं तृतीय रहे।
*विवेकानंद जी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का परिणाम*
प्रथम कक्षा नवी से भामाशाह ग्रुप के कविश और धर्मवीर रहे।
द्वितीय कक्षा 8वीं प्रताप ग्रुप के रोहित राजपूत और मधु मीणा
तृतीय कक्षा 6ठी के उदय ग्रुप के झील नागदा ओर विधि पुरोहित रहे।
अंत मे संपूर्ण विवेकानंद युवा सप्ताह में किए गए सहयोग एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन हेतु स्टाफ सेक्रेटरी रेखा सिसोदिया ने छात्रों अध्यापको सहित आये सभी निर्णायकों का आभार व्यक्त किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.