नुक्कड नाटकों ने दिए सडक सुरक्षा के संदेश

( 8247 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jan, 18 15:01

नुक्कड नाटकों ने दिए सडक सुरक्षा के संदेश
उदयपुर, यहां अंबामाता स्थित महाराणा मेवाड विद्या मंदिर द्वारा लोगों में सडक सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नुक्कड नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यालय के चारों सदनों ने सडक सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु संदेश देते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को सडक सुरक्षा नियमों को अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहे कबीर सदन ने अपनी नाटिका द्वारा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने का संदेश दिया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.