बांसवाड़ा में होंगी राज्य स्तरीय जनजाति खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

( 7284 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jan, 18 10:01

30 जनवरी से होगा ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं होगी शुरू

बांसवाड़ा, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार ग्रामीण युवा महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय जनजाति खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं बांसवाड़ा में फरवरी माह में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 30 जनवरी से शुरू होगी।
जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने बताया कि 30 जनवरी से ब्लॉक स्तरीय, 5 व 6 फरवरी को जिला स्तरीय तथा 17 से 19 फरवरी तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि ब्लॉकवार प्रतियोगिताएं 30 जनवरी को सज्जनगढ ब्लॉक की राउमावि सज्जनगढ़,़ बागीदौरा ब्लॉक की राउमावि बागीदौरा में होगी। 31 जनवरी को गांगड़तलाई ब्लॉक की राउमावि जाम्बुड़ी व आनन्दपुरी ब्लॉक की राउमावि आनन्दपुरी 1 फरवरी को अरथूना ब्लॉक की राउमावि बिलौदा व गढ़ी ब्लॉक की राउमावि गढ़ी, 2 फरवरी को तलवाड़ा ब्लॉक की राउमावि तलवाड़ा, कुशलगढ़ ब्लॉक की राउमावि टिमेड़ाबड़ा, 3 फरवरी को बांसवाड़ा ब्लॉक की खेल स्टेडियम व, घाटोल ब्लॉक की राउमावि घाटोलललल में व छोटी सरवन ब्लॉक की राउमावि छोटी सरवन में होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 व 6 फरवरी को जिला खेल स्टेडियम में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 से 19 फरवरी को बांसवाड़ा जिला खेल स्टेडियम में होगी।
उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के नियमों के बारे में बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी जनजाति वर्ग का होना चाहिए। जिसकी आयु 31 दिसम्बर 2017 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी का खेल किट होना आवश्यक है, इसके अभाव में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। निर्धारित प्रारूप में संस्थाप्रधान से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र आवश्यक होगा। प्रतिभागी अधिकतम दो खेलों में भाग ले सकेगा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 10 से 25 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है। प्रस्तुति के अनुरूप पोशाक होनी जरूरी है, इसके अभाव में प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.