शहर में कबूतरों के शिकार का प्रकरण

( 4137 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jan, 18 10:01

कबूतरों का शिकार अपराध, दर्ज हो प्रकरण: मुख्य वन संरक्षक

बांसवाड़ा, उदयपुर के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बुधवार को बांसवाड़ा यात्रा के दौरान शहर में कबूतरों के शिकार के मामले की जानकारी दिए जाने पर रोष जताया है।
भटनागर को वागड़ नेचर क्लब के कमलेश शर्मा ने कबूतरों के शिकार के प्रकरण के बारे में जानकारी दी तथा इस विषय में विभागीय कार्यवाही का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि फाख्ता और कबूतर प्रजाति के पक्षी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शिड्यूल 4 के तहत संरक्षित है और इनका शिकार अपराध है अतः ऐसी स्थिति में अधिनियम की धाराओं के अनुसार नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उप वन संरक्षक अमरसिंह गोठवाल को इस प्रकरण में अधिनियम की धारा के तहत इस संबंध में कार्यवाही करने को कहा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.