शरीफ ने भ्रष्टाचार के आरोपों की तुलना फ्लॉप फिल्म से की

( 9818 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 18 13:01

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज पनामा पेपर्स प्रकरण में भ्रष्टाचार के आरोपों में एक जवाबदेही अदालत के सामने पेश हुए और उन्होंने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की तुलना एक फ्लॉप फिल्म से की।
उच्चतम न्यायालय के 28 जुलाईं के फैसले में शरीफ को प्रधानमंत्री के तौर पर अयोग्य ठहराया गया था और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद आठ सितंबर को उनके खिलाफ कार्वाईं शुरू हुईं थी। शरीफ इस्लामाबाद में अदालत में पेश हुए। यह उनकी 13वीं पेशी थी। उनके साथ उनकी बेटी मरियम और तीन में से एक मामले में सहआरोपी एवं दामाद मोहम्मद सफदर मौजूद थे।
सुनवाईं के दौरान, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो द्वारा कम से कम दो और गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया। शरीफ के वकील ख्वाजा हैरिस ने गवाहों से जिरह की। बाद में अदालत ने सुनवाईं 23 जनवरी तक स्थगित की तथा तीन और गवाहों को तलब किया। अदालत की सुनवाईं के बाद शरीफ ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करने के लिए 1960 के दशक की बड़े बजट की एक प्रसिद्ध फिल्म की कहानी सुनाईं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.