नहीं हुआ तापसी का अपने बॉयप्रेंड से ब्रेकअप

( 9273 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 18 12:01

नईं दिल्ली, बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों जमकर चर्चा का विषय बनी हुईं है। चर्चा हो रही है कि, तापसी का उनके बॉयप्रेंड मेथियस बोईं से ब्रेकअप हो गया है। यही नहीं बल्कि बताया जा रहा है कि, मेथियस बोईं की जगह अब किसी और ने ले ली है। जिसके चलते उनके और मेथियस बोईं के रिश्ते बिगड़ रहे है।
वही तापसी के करीबी के मुताबिक ये सारी बाते सिर्प अफवाह है।उनका कहना है कि, तापसी और मेथियस हाल ही में साथ गोवा छुट्टियों पर गए थे। तापसी की बहन शगुन मेथियस के काफी करीब है जिसके चलते वह भी तापसी और मेथियस छुट्टिया मनाने गोवा गईं थी।
खबरों की माने तो तापसी और मेथियस करीब 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिटन लीग के दौरान हुईं थी।
बता दे कि, तापसी ने अपने ि़फल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलगु फिल्म राघवेन्द्र राव निर्देशित फिल्म ’झूमंडी नादम’ से की थी। वही बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ’चश्मेबद्दूर’
से कदम रखे। इसके बाद उन्होंने पिक, नाम शबाना जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म ’जुड़वाँ 2’ में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शको ने खूब सराहा। यही नहीं बल्कि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया। वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नाडिज स्टारर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुईं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.