आईंआरबी कर्मी ने तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या की

( 6694 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 18 11:01

पुणे,महाराष्ट्र के राज्य रिजर्व पुलिस बल शिविर में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन (आईंआरबी) के एक सहायक उप निरीक्षक ने आज यहां पास के दौंण में कथित रूप से गोली मारकर तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय बलिराम शिंदे को बाद में जिले में शिरूर के पास सूपा गांव में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि शिंदे ने दौंण नगर में दो अलग अलग स्थानों..नगर मोरी और बोरवाके नगर.में गोलीबारी करके तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी। कोल्हापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विश्वस नागरे पाटिल ने कहा,शुरू में पुलिस ने सोचा कि वह अपने मकान में छुपा हुआ है। जब एक पुलिस निरीक्षक ने उससे फोन पर बात की तो उसने पुलिस को भ्रमित किया कि वह सोलापुर की ओर जा रहा है। नागरे पाटिल ने कहा, यदृापि उसके फोन की लोकेशन ने उसके झूठ का खुलासा कर दिया क्योंकि उससे पता चला कि वह शिरूर की ओर जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.