युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन से ले सीख - विधायक अनीता

( 9963 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jan, 18 07:01

सागवाडा सागवाडा विधानसभा क्षेत्र के सिद्धनाथ मंडल भाजपा की ओर से पाडवा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई | जयंती समारोह की मुख्य अतिथि सागवाडा विधायक अनिता कटारा ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारम्भ किया | इस मौके पर विधायक अनिता कटारा ने कहा की आज हमारे चारो ओर आदर्श का अभाव व मूल्यों की कमी दिखाई दे रही है | ऐसे में स्वामी विवेकानंद का आदर्श जीवन युवाओ को राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रकट करने के लिए प्रेरित करता है | विधायक कटारा ने कहा की स्वामी जी के जीवन से सीख लेकर ही युवा वर्ग में सद्गुणों का प्रवाह होगा साथ ही समाज का भी भला होगा | इस अवसर पर भाजपा नेता नरेंद्र पंड्या ,जिला उपाध्यक्ष सुनील पंड्या, मंडल अध्यक्ष मगनलाल पाटीदार, पंचायत प्रमुख डूंगर पाटीदार, महामंत्री प्रहलाद सिंह, पुष्पेंद्र चौबीसा, विजय जैन, तजेंग पाटीदार, सह प्रमुख भोगीलाल मोड़ पटेल, कचरू पाटीदार, प्रवीण कुमार, सुखलाल बुनकर सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजूद रहे |
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.