नकारात्मक संशोधनों को लागू करने को लेकर प्रदर्शन

( 4868 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jan, 18 11:01

अजमेर| राजस्थानपरिवहन निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा अजयमेरू आगार, अजमेर आगार और सीबीएस ने मोटर अधिनियम 1988 के नकारात्मक संशोधन को लेकर सभी क्षेत्रीय मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। अब सरकार एक पुराने विधेयक को नए नाम से वर्ष 2017 में लोकसभा में सरकार पारित करवा चुकी है। अब राज्यसभा में पारित होना है। जिसका श्रमिक संगठन विरोध कर रहे हैं। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में कर्ण सिंह, अमर कुमार शर्मा, अनिल कटारिया, सरदार सिंह पंवार, हजारी लाल चौधरी, विजय सिंह चौहान, लालसिंह यादव बनवारीलाल जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.