मंजीत सिंह अजमेर पहुंचे, संभाग स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की

( 3060 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jan, 18 11:01

अजमेर | स्वायत्तशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मंजीत सिंह शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने अजमेर संभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी ली। निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा रही कि अजमेर संसदीय क्षेत्र में आचार संहिता लगी हुई है, ऐसे में विभाग के प्रमुख सरकारी योजनाओं का रिव्यू नहीं कर सकते। लेकिन मंजीत सिंह ना सिर्फ अजमेर आए बल्कि उन्होंने तोपदड़ा के नाले का निरीक्षण भी किया। अजमेर दाैरे के दौरान सिंह ने पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने तैयारियों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों में भी नियमित साफ सफाई हो।
गुप्ता ने कहा कि शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सिंह ने निर्देश दिए कि निगम अधिकारी भी मौके पर जाकर देखें। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की गाइड लाइन का निगम स्तर पर फॉलो किया जा रहा है। कचरे के निस्तारण को लेकर निगम स्तर पर निविदा जारी कर दी गई है। उम्मीद है कि इस बार गत वर्ष की तुलना में अजमेर शहर की स्थिति मजबूत है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.