अवैध खनन कर रहा युवक मिट्टी में दबा, साथियों ने सुरक्षित बाहर निकाला

( 9438 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jan, 18 11:01

पुष्कर | बूढ़ापुष्कर बाइपास रोड स्थित गणपति नगर से सटे नगर पालिका के स्वामित्व के रेतीले धोरों में अवैध खनन के दौरान एक युवक मिट्टी में दब गया। जिससे साथी युवकों ट्रैक्टर चालकों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक को मिट्टी के टीबे से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, पुलिस को आते देख सभी युवक ट्रैक्टर चालक मौके से भाग छूटे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 4-5 युवक ट्रैक्टर लेकर धोरों में बालू-मिट्टी का अवैध खनन करने पहुंचे। एक युवक ट्रैक्टर को नीचे खड़ा कर टीबे के ऊपर से मिट्टी खोद कर ट्रॉली भर रहा था।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.