नियन्त्रण संकेतों से सोना-चांदी में आई तेजी

( 15101 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Jan, 18 11:01

नियन्त्रण संकेतों से सोना-चांदी में आई तेजी विदेशी बाजारों में तेजी के साथ ही स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में तेजी का रुख रहा। सोना 135 रपए मजबूत होकर एक महीने के उच्चतम स्तर 30,500 रपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।चांदी भी औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की बढ़ी मांग से 40,000 रपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पुन: हासिल करने में सफल रही। कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के चार महीने के निचले स्तर पर आ जाने से विदेशी बाजारों में आई तेजी तथा स्थानीय मांग से कीमती धातुओं को मजबूती मिली है। नियंतण्र स्तर पर न्यूयार्क में पिछले कारोबारी दिवस सोना 0.72 फीसद मजबूत होकर 1,322 डालर प्रति औंस पर रहा था। चांदी भी 0.58 फीसद की तेजी लेकर 17.20 डालर प्रति औंस पर रही थी।दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 फीसद तथा 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 135-135 रपए मजबूत होकर क्र मश: 30,500 रपए और 30,350 रपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। यह पिछले साल दो दिसम्बर के बाद का उच्चतम स्तर है। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रपए प्रति इकाई पर टिकी रही।चांदी हाजिर 360 रपए चढ़कर 40,000 रपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। साप्ताहिक आपूत्तर्ि वाली चांदी भी 220 रपए चमक कर 39,200 रपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि चांदी के सिक्के अपरिवर्तित रहे। सिक्का लिवाली 73,000 रपए तथा सिक्का बिकवाली 74,000 रपए प्रति सैकड़ा रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.