विंग्स इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

( 3373 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jan, 18 11:01

बीकानेर | विंग्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन रवींद्र रंगमंच में किया गया। कार्यक्रम में 400 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक नृत्य, ड्रामा, सेल्फ डिफेंस, योगा सहित अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। पद्मश्री तीरंदाज लिंबाराम ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को तीरंदाजी के बारे में भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, ले. कर्नल अशोक सिंह थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को देश के प्रति जाग्रत होने का आह्वान किया। संस्था निदेशक नरोत्तम स्वामी शाला की भविष्य में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर संरक्षक डॉ. राधेश्याम आर्य, दीपक सारस्वत, प्रीतम सेन,अंतिम सोनी, राजेंद्र श्रीमाली सहित कई लोग मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.