यूनी पोल की बकाया राशि नहीं चुकाने पर निगम ठेकेदार की संपत्ति कुर्क होगी

( 3630 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Jan, 18 10:01

जाेधपुर| नगर निगम ने यूनीपाेल की बकाया राशि जमा नहीं करवाने वाले ठेकेदार की संपत्ति कुर्क कर जब्त 18 यूनीपाेल की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। महापाैर घनश्याम आेझा ने बताया कि चौपासनी फनवर्ल्ड के सामने रहने वाले अब्दुल हमीद ने निगम की खुली नीलामी में अपनी फर्म प्रीमरोज मार्केटिंग के जरिए 18 यूनिपोल अधिकतम बोली लगाकर खरीदे थे। यह नीलामी 2014-2015 में हुई, लेकिन ठेकेदार हमीद ने वर्ष 2016-2017 2017-2018 की बकाया राशि 41 लाख 22 हजार 855 निगम काेष में जमा नहीं करवाई। इसकाे लेकर निगम ने ठेकेदार काे नाेटिस भी जारी किए। जब बकाया राशि जमा नहीं करवाई ताे निगम ने नीलामी में लिए 18 यूनीपाेल जब्त कर लिए थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.