सांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री से भेंट

( 9880 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Dec, 17 10:12

चित्तौडगढ दुर्ग के विकास कार्यो के लिये दिया धन्यवाद

सांसद सी.पी.जोशी ने की केन्द्रीय पेट्रोलियम  मंत्री से भेंट चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेंट कि तथा दुर्ग पर इन्डियल ऑयल के द्वारा स्वीकृत किये गये ९.५० करोड के विकास कार्यो के लिये धन्यवाद दिया। सांसद जोशी ने बताया की केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा प्रसिद्ध ऐतिहासिक विश्व हेरिटेज में दर्ज चित्तौडगढ दुर्ग के विकास एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार के लिये इण्डियन ऑयल फाउण्डेशन के सी.एस.आर. के माध्यम से ९.५० करोड की राशि स्वीकृत कि हैं जिसके तहत दुर्ग पर पर्यटकों के लिये आधारभुत सुविधाओं का विस्तार होगा, इसके साथ ही सांसद जोशी ने चित्तौडगढ को गैस पाईपलाइन से जोडने का आग्रह किया। सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को चित्तौडगढ की भुमि पर पधारकर दुर्ग के विकास कार्यो के शिलान्यास हेतु आमंत्रित किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.