राज्य वन्य जीव मंडल की सदस्य बनी विअनिता कटारा

( 6646 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Dec, 17 07:12

राज्य वन्य जीव मंडल की सदस्य बनी विअनिता कटारा सागवाडा राज्य सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए सागवाडा विधायक अनिता कटारा को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता वाले राजस्थान राज्य वन्य जीव मंडल का सदस्य मनोनीत किया है | राजस्थान राज्य वन्य जीव मंडल में अनिता कटारा सहित कुल ६ सदस्य होंगे | इधर विधायक अनिता कटारा को राजस्थान राज्य वन्य जीव मंडल का सदस्य मनोनीत होने पर सागवाडा वन विभाग के रेंजर शांतिलाल चावला ने बुके भेट कर बधाई दी और स्वागत किया | इधर इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राधेश्याम मीणा, प्रधान रेखा रोत, विकास अधिकारी मूलाराम सोलंकी, उप प्रधान हितेश रावल, पंचायत समिति सदस्य अनिता पंड्या , वनपाल गजेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और विभागीय अधिकारियो ने भी विधायक कटारा को बधाई दी |
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.