प्रभु स्मरण ही सच्चा आनंदः बांके बिहारी

( 6955 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Dec, 17 14:12

प्रभु स्मरण ही सच्चा आनंदः बांके बिहारी बाडमेर। ’सुख तो क्षणिक होता है कभी आता है कभी चला जाता है, लेकिन प्रभु स्मरण में सच्चे आनंद की प्राप्ति होती है। यह ऐसा आनंद है जो हमेशा बना रहता है। इसको कोई मिटा नहीं सकता। प्रभु भक्ति से ही परम आनन्द को प्राप्त किया जा सकता है। ‘
यह प्रवचन कथा वाचक बांके बिहारी महाराज ने शुक्रवार को मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र व नीम्बडी माता चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नीम्बडी माता मंदिर परिसर में गौ सेवार्थ चल रही श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ में कही। कथा में सुशीला मेहता, जुगलकिशोरी, लीला बाई, जितेन्द्र शर्मा आदि कई विशिष्ठ जन रहे। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा वाचक बांके बिहारी महाराज ने वामन भगवान के अवतार के बारे में विस्तार से बताया। वामन भगवान का रूप धरे बालक को अपनी गोदी में उठाया। साथ ही मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा १९ दिसंबर तक चलेगी। अर्द्ध कुंभ सुंईया मेले आने-जाने वाले यात्रियों व अन्य गौ सेवा प्रेमियों के लिए गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.