आरोग्य विहार धाम का शुभारंभ

( 13302 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 17 17:12

आरोग्य विहार धाम का शुभारंभ आहुति सेवा शिक्षा एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में शहर के हिरण मगरी स्थित स्वागत वाटिका में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग प्रशिक्षण केंद्र "आरोग्य विहार धाम" का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता धर्म नारायण जोशी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदयपुर शहर मांगी लाल जोशी ने की । मुख्य अतिथि धर्म नारायण जोशी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक छैल बिहारी शर्मा ,पूर्व पार्षद विजय प्रकाश विप्लवी, प्रदीप नागदा एवं कोंग्रेस नेता महेंद्र भारद्वाज थे।
संस्थापक संचालक डॉ विक्रम मेनारिया ने बताया कि स्वागत वाटिका में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से समस्त जीर्ण व तीव्र रोगों के साथ साथ असाध्य रोगों की चिकित्सा की जाएगी। बिना अंग्रेजी दवाइयों के शुद्व रूप से प्राकृतिक चिकित्सा व योग के माध्यम से ही स्वस्थ व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण किया जाएगा।
मुख्य अतिथि धर्म नारायण जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से युवा शक्ति को जाग्रत होकर आत्म कल्याण के साथ अपनी योग्यता एवं ऊर्जा को राष्ट्र एवं समाज के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि किसी भी क्रांति का सूत्रपात युवा शक्ति के द्वारा ही सम्भव है।
अध्यक्षता कर रहे मांगी लाल जोशी ने कहा कि निश्चित रूप से आहूति संस्थान कब आरोग्य विहार धाम का यह दिव्य प्रकल्प सर्वश्रेष्ठ है एवं आत्म कल्याण से राष्ट्र कल्याण की यह परिकल्पना के नवाचार का श्रीगणेश आरोग्य विहार धाम ने किया है।
वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक छैल बिहारी शर्मा ने वर्तमान समय मे योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की महत्ता का बखान किया।
आरम्भ में अतिथियों का स्वागत एकलिंग सेना प्रमुख भूपेंद्र सिंह धाभाई ने किया ।
कार्यक्रम संचालन प्रदीप शर्मा ने किया एवं आभार ललित मेहता ने प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर किसान नेता गिरीश शर्मा , दीनदयाल वाहिनी प्रदेश सदस्य विजय शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपक डांगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदर लाल,नंद किशोर, लोकेश शर्मा, कराटे प्रशिक्षक किशन वन्दे,अनूप औदीच्य भूपेश शर्मा, विनय शर्मा, मदन मेनारिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.