नीम्बडी धाम में गौ पूजन के साथ श्रीमद््भागवत कथा शुरू

( 14089 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Dec, 17 09:12

नीम्बडी धाम में गौ पूजन के साथ श्रीमद््भागवत कथा शुरू बाडमेर। मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र व नीम्बडी माता चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान नीम्बडी माता मंदिर परिसर में गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ वृंदावन के कथा वाचक बांके बिहारी के सानिध्य में मंगलवार को विधिवत गौ पूजन के साथ कथा प्रारंभ हुई। कथा ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, मूलाराम जाणी, प्यारेलाल गौड, बांकेसिंह राजपुरोहित के सानिध्य में शुरू हुई।
मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि मंगलवार को कथा शुरू करने से पहले कथा वाचक बांके बिहारी महाराज ने सुबह १० बजे मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र नींबडी में गौ पूजन किया। गाय को माला पहनाकर तिलक लगाकर वंदन किया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत का विधिवत पूजन किया गया। मेहता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा १९ दिसंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि अर्द्ध कुंभ सुंईया मेले आने-जाने वाले यात्रियों व अन्य गौ सेवा प्रेमियों के लिए गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है। नींबडी माता मंदिर व परिसर पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होने से यहां हजारों श्रद्धालु दर्शनों को आते है। श्रीमद्भागवत कथा का सुंदर प्रस्तुतिकरण के लिए वृंदावन से कथा वाचक बांके बिहारी के साथ-साथ कई बाल कलाकार भी शिरकत कर रहे है। कलाकार जहां भगवान श्री कृष्ण-सुदामा, नंदजी आदि का वेष धर कर कथा को रोचक बनाएंगे। कथा में बाडमेर शहर वासियों के अलावा, नीम्बडी व आस-पास के गांवों व चौहटन के श्रद्धालु भाग ले रहे है। अध्यक्ष मेहता ने अर्द्ध कुंभ सुईया मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं से आह््वान किया है कि वे नीम्बडी परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने का भी लाभ उठाएं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.