उदयपुर। लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स का मकसद सिनेमा जगत की ऐसी सम्मोहित करने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और जीवंत अभिनय से परदे पर चरित्रों को साकार किया है। इस साल लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स का आयोजन मुंबई के यशराज स्टूडियो में किया गया। अभिनेता शाहरुख खान द्वारा होस्ट किया गया ये आयोजन बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की एक भव्य अवार्ड नाईट थी। अवार्ड्स की श्रेणियां खूबसूरती के विभिन्न मापदंडो के अनुरूप बनाई गईं थी। अर्थात् लक्स गोल्डन रोज अवार्ड् फॉर करिज्मेटिक ब्यूटी ऑफ द ईयर, इमर्जिंग ब्यूटी ऑफ द ईयर, पावर-पैक्ड ब्यूटी ऑफ द ईयर, ब्रेक-थ*ू परफॉर्मर ऑफ द ईयर, टाइमलेस ब्यूटी, वर्साटाइल ब्यूटी ऑफ द ईयर, रुआई एम मोर देन यू केन सी अवार्ड्स और अनस्टॉपबल ब्यूटी ऑफ द ईयर।
अवार्ड्स शो में खूबसूरत मुस्कराहट की मलिका जूही चावला को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड ऑफ लेजेंड्री ब्यूटी से सम्मानित किया गया। श्रीदेवी को ‘मॉम’ फिल्म में अद्भुत अभिनय के लिए पावर-पैक्ड ब्यूटी ऑफ द ईयर के लिए लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड दिया गया। माधुरी दीक्षित को लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स फॉर टाइमलेस ब्यूटी के लिए सम्मानित किया गया। आलिया भट्ट को फिल्म डियर जिंदगी में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए वर्सेटाइल ब्यूटी ऑफ द ईयर के श्लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दीपिका पादुकोण को अनस्टॉपबल ब्यूटी ऑफ द ईयर टाइटल दिया गया। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को साल के ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। करीना कपूर खान को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड ‘आई एम मोर देन यू केन सी’ से सम्मानित किया गया। कैटरीना कैफ को लक्स गोल्डन रोज अवार्ड् फॉर करिज्मेटिक ब्यूटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। नई प्रतिभाओं में दंगल फिल्म की एक्ट्रेस फातिमा साना शेख और जायरा वासीम को साल के उभरते सौंदर्य के लिए लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड दिया गया।
साभार :
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.