हिंदू जागृति सभा 16 को नृसिंहद्वारा में

( 18202 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 12:12

खटवाड़ा | हिंदूजागृति सभा का आयोजन 16 दिसंबर को दोपहर एक बजे नृसिंहद्वारा बीगोद में होगा। कार्यक्रम साध्वी ऋतंभरा की शिष्या शक्तिपीठ वात्सल्य साधना केंद्र की प्रमुख साध्वी समदर्शी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर नृसिंहद्वारा में बैठक हुई। इसमें हिंदू जागृति सभा कार्यक्रम को मनाने पर चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्वागत के लिए जगह जगह प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। साध्वी समदर्शी का त्रिवेणी रीको एरिया में पहुंचने पर हिंदू सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.