सिंघल का आईएएस अलाइड सर्विस में चयन

( 10027 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 12:12

कोटा | यूपीएससी की ओर से जारी द्वितीय सूची में कोटा के दादाबाड़ी निवासी अनुपम सिंघल का आईएएस अलाइड सर्विस में चयन हुआ है। यूपीएससी ने दूसरी लिस्ट 8 दिसंबर को जारी की। अनुपम ने आईआईटी गुवाहाटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद डेढ़ साल तक टाटा स्टील जमशेदपुर में जॉब की। उन्होंने बताया कि इसके बाद दिल्ली आकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे। अनुपम के पिता अश्वनी सिंघल श्रीराम फर्टिलाइजर में कार्यरत है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.