फैक्ट्रीमें आग से जली कपास

( 6611 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 12:12

जोधपुर | औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लगने से कपास जल कर राख हो गई। नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड संख्या 56-77 पर मैसर्स गौरीशंकर कन्हैयालाल के नाम से जिनिंग प्रोसेसिंग फैक्ट्री है। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे फैक्ट्री में रखी कपास में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर संचालक मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर नगरपालिका से चालक हुकमीचंद शर्मा दमकल लेकर फैक्ट्री पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री में करीब 2 हजार क्विंटल कपास पड़ी थी। आग काफी तेजी से फैली, जिसने सारी कपास को चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.