गोवा संगीत महोत्सव में प्रस्तुति देंगे रैपर खलीफा

( 5904 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 10:12

पणजी । गोवा में होने वाले संगीत महोत्सव में अमेरिकी रैपर विज खलीफा और गायक जेसन डेरूलो प्रस्तुति देंगे। संगीत महोत्सव टाइमआउट 72 गोवा में 27 से 29 दिसम्बर तक होना प्रस्तावित है। महोत्सव के आयोजकों ने इस तीन दिवसीय संगीत महोत्सव में हिस्सा लेने वाले कलाकारों के नामों के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्र म को देश के बहुशैली संगीत महोत्सव के रूप में जाना जाता है। यह सभी प्रकार के संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.