म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा

( 14639 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 10:12

म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा नई दिल्ली। निवेशकों ने नवम्बर महीने में म्यूचुअल फंड में 1.26 लाख करोड़ रपए का निवेश किया है। इस निवेश से प्रबंधित संपत्ति अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 21.8 लाख करोड़ रपए पर पहुंच गई। एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में म्यूचुअल फंड में कुल निवेश बढ़कर 3.8 लाख करोड़ रपए हो गया है। अक्टूबर महीने में म्यूचुअल फंड में 51 हजार करोड़ रपए का निवेश हुआ था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.