जर्मनी को हरा भारत ने जीता कांस्य

( 7823 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 10:12

भारत ने र्वल्ड हॉकी लीग में पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 2-1 से पराजित कर दिया। भारत के लिए एसवी सुनील (21) और हरमनप्रीत सिंह (54) ने गोल किया। जर्मनी के लिए एकमात्र गोल मार्क एपेल (36) ने दागा। भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने शानदार खेल दिखाय।भारत ने 2015 में रायपुर में भी इस प्रतियोगिता का कांस्य पदक जीता था। कुल मिलाकर पिछल दो साल में भारत ने र्वल्ड हॉकी फेडेरेशन का यह तीसरा मेडल प्राप्त किया है। पिछले साल भारत ने लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी में भी रजत पदक जीता था। भारत दो दिन पहले अज्रेटीना से एक गोल से हारकर स्वर्ण पदक के मुकाबले से बाहर हो गया था लेकिन रविवार को मेजबान टीम ने जर्मनी पर जीत का जश्न मनाया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.