ग्वांगडोंग शहर में आग, आठ लोगों की मौत

( 10994 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 09:12

पेइचिंग। चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग की हाइफेंग काउंटी की एक बस्ती में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। शनिवार को तड़के साढ़े तीन बजे गोंगपिंग टाउनशिप की एक बस्ती में आग लग गई। आग पर सुबह साढ़े पांच बजे तक काबू पा लिया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया, एक व्यक्ति की पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। छह अन्य की मौत अस्पताल में हो गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.