राहुल 16 को संभालेंगे कांग्रेस की बागडोर

( 7457 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 09:12

राहुल 16 को संभालेंगे कांग्रेस की बागडोर राहुल गांधी के 16 दिसम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने की संभावना है। इसके साथ ही पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव होगा, जब उनकी मां और सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी औपचारिक तौर पर उन्हें बागडोर सौंपेंगी।राहुल के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा हालांकि सोमवार को किए जाने की संभावना है। इस पद के लिए मैदान में अकेले राहुल गांधी ही हैं। राहुल के पक्ष में कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (सीईए) के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी को हालांकि पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रमाण पत्र 16 दिसंबर को सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सौंपा जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी आधिकारिक तौर पर 132 साल पुरानी पार्टी की बागडोर अपने बेटे को 16 दिसम्बर की सुबह तकरीबन 11 बजे सौंपेंगी। इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में देशभर के नेताओं से मिलेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.