कश्मीर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

( 14748 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Dec, 17 09:12

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर सुरक्षा बलों द्वारा कथित रूप से मानवाधिकार के उल्लंघन करने को लेकर हड़ताल के आह्वान पर हृविवार को यहां सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रशासन ने शहर-ए-खास और श्रीनगर में सिविल लाइन से लगे कुछ पुराने इलाकों में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एहतियातन कर्फ्यू सरीखे प्रतिबंध लगा दिए। पिछले दो महीनों से हड़ताल से अछूता रहा प्रसिद्ध संडे मार्केट भी बंद रहा। सुरक्षा कारणों से घाटी में रेल सेवा भी रद्द कर दी गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.