करण और रोहित के साथ काम करने का इंतजार : राजकुमार

( 11419 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 11:12

करण और रोहित के साथ काम करने का इंतजार : राजकुमार मुंबई । राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता राजकुमार राव ने कई सालों की कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है। उनका कहना है कि उन्हें बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों जैसे करण जौहर और रोहित शेट्टी के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार है। ये दोनों निर्देशक स्टार प्लस के 06 जनवरी से आने वाले रियलिटी शो ‘‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में जज के रूप में नजर आएंगे। अलग-अलग तरह की अपारंपरिक भूमिकाएं निभाने के लिए मशहूर राजकुमार राव का कहना है कि इंडस्ट्री के बाहर का होकर यहां अपना नाम कमाना आम लोगों के लिए बहुत मुश्किल है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.