हमले में 15 शांतिरक्षकों की मौत

( 9875 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 11:12

गोमा । अशांत चल रहे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों पर हमले में 15 शांतिरक्षकों की मौत हो गई। संगठन के इतिहास में यह सबसे भयानक हमला है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बताया, यह शांतिरक्षक पड़ोसी देश तंजानिया से ताल्लुक रखते थे और उनकी हत्या बृहस्पतिवार देर रात उत्तरी कीवु प्रांत में कांगो के पांच सैनिकों के साथ कर दी गई। इस हमले में 53 कर्मी भी घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने घात लगाकर किए गए इस भयानक हमले पर गुस्सा जाहिर करते है उसे घृणित कृत्य बताया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.