देश सुरक्षित रखने को एकजुट होना जरूरी : सिंह

( 8860 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 11:12

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश को सुरक्षित रखने के लिए अब देशवासियों को एकजुट रहना पड़ेगा। इसके लिए सभी को जातिवाद और धर्म की जगह देश के प्रति वफादारी रखनी पड़ेगी। उन्होंने महिला शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि 21वीं सदी में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। सिंह शनिवार को आईआईएस यूनिवर्सिटी के छठें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार में निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागेदारी ने सामाजिक-उच्च आर्थिक विकास में योगदान दिया है। अगर परिवार की बात की जाए तो केवल मां ही बदलाव ला सकती है लेकिन यहां विरोधाभास भी देखा जा सकता है कि हर एक क्षेत्र में महिलाओं द्वारा खुद को साबित करने के पश्चात् भी उनपर सामाजिक व सांस्कृतिक बंदिशें हैं जो लैंगिक समानता में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.