पवन हंस के कर्मचारी खरीदेंगे 51 फीसद शेयर

( 12771 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 11:12

केन्द्र सरकार के अधीन कार्यरत सरकारी हेलिकाप्टर पवन हंस के कर्मचारियों का संघ कंपनी में सरकार की 51 फीसद हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। ऑल इंडिया सिविल एविएशन इम्प्लाइज यूनियन इस ऑनरशिप ट्रांजेक्शन के लिए दुबई की एक कंसलटिंग एजेंसी से सलाह ले रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग पवन हंस में सरकार की हिस्सेदारी बेच रहा है। इसकी रकम 500 करोड़ रु पए के आसपास है। कर्मचारियों की ओर से बोली लगाए जाने का एक प्रावधान है। लिहजा वे एक प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। ‘‘अगर कर्मचारियों ने हिस्सेदारी खरीद ली तो यह वाकई ऐतिहासिक होगा। इम्प्लाइज किसी प्राइवेट इक्विटी या वेंचर कैपिटल फंड के साथ समझौता करेंगे, जो उनकी तरफ से सरकार के शेयर खरीदेगा। इसके लिए उन्हें 10 प्रतिशत तक का स्टॉक ऑप्शन दिया जाएगा। कर्मचारी और यूनियन के लोग पवन हंस में निवेश के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर रहे हैं। पवन हंस में बाकी 49 फीसद हिस्सा सरकारी कंपनी ऑयल और नेचुरल गैस कॉरपोरेशन का है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.