पं. दीनदयाल के विचार सरकारी खर्च पर नहीं थापे जायें- पंकज

( 11305 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 10:12

दीनदयाल संपूर्ण वाड्.मय के सरकारी महिमामंडन पर जताई नाराजगी

उदयपुर । कांगे्रस प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार प.दीनदयाल उपाध्यय से सम्बन्धित किताबें सरकारी खर्च पर जनप्रतिनिधीयों को भेज रही हैं जो कि बिल्कुल गलत हैं। पं. दीनदयाल ना तो कोई स्वतंत्रता सैनानी थें और ना ही उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में कोई योगदान दिया। सरकार उनका जन्म शताब्दी वर्ष मना रही हैं। भाजपा शताब्दी अपने स्तर पर मनाती तो किसी प्रकार की आपति नही होती। पं. दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित साहित्य के प्रसार के लिए सरकारी तंत्र का उपयोग कर रही हैं।
दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाॅधी का जन्म शताब्दी वर्ष आया, लेकिन सरकार ने कोई भी आयोजन नहीं किया। जबकि श्रीमती गाॅधी भारत के लोकतंत्र की महान हस्ती थी। सरकार के इस रवैये का हम घोर विरोध करते हैं। शर्मा ने कहा कि कांगे्रस पार्टी और उसके नेताओं का देश की आजादी की लड़ाई और भारतीय लोकतंत्र के सशक्तिकरण में योगदान अविस्मरणीय हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.