नीम्बडी धाम में गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत कथा १२ से

( 13728 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 10:12

बाडमेर। मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र बाडमेर व नीम्बडी माता चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान नीम्बडी माता मंदिर परिसर में गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ वृंदावन के कथा वाचक बांके बिहारी के सानिध्य में १२ दिसंबर से प्रारंभ होगी, जो १९ दिसंबर तक चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर १२ बजे से ४ बजे तक रहेगा।
मां भगवती गौशाला एवं गौ विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि १२ से १९ दिसंबर तक अर्द्ध कुंभ सुंईया मेले आने-जाने वाले यात्रियों व अन्य गौ सेवा प्रेमियों के लिए गौ सेवार्थ श्रीमद्भागवत संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है। नींबडी माता मंदिर व परिसर पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होने से यहां हजारों श्रद्धालु दर्शनों को आते है। श्रीमद्भागवत कथा का सुंदर प्रस्तुतिकरण के लिए वृंदावन से कथा वाचक बांके बिहारी के साथ-साथ कई बाल कलाकार भी शिरकत करेंगे। ये कलाकार जहां भगवान श्री कृष्ण-सुदामा, नंदजी आदि का वेष धर कर कथा को रोचक बनाएंगे। कथा में बाडमेर शहर वासियों के अलावा, नीम्बडी व आस-पास के गांवों व चौहटन के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। कथा के प्रचार-प्रसार के लिए रथ को भी तैयार किया गया है। यह रथ शहर में भ्रमण कर प्रचार प्रसार करेंगे वहीं कथा के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित करेंगे। अध्यक्ष मेहता ने अर्द्ध कुंभ सुईया मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं से आह््वान किया है कि वे नीम्बडी परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने का भी लाभ उठाएं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.