सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कामना की

( 7798 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 17 10:12

सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कामना की उदयपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर आज शनिवार को पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि कार्यालय में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पदाधकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि हमारी महान नेता श्रीमती सोनिया गांधी हम सभी कांग्रेसजन की हमेशा प्रेरणास्त्रोत रही है एवं उनकी अगुआई में पार्टी ने नए आयाम स्थापित किए। त्याग और बलिदान की महान शख्सियत को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से श्रीमती गांधी के दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में मोहनलाल शर्मा, गौरीशंकर पटेल, रशीद अहमद, उत्तम प्रकाश देवड़ा, मनीष शर्मा, महेश श्रीमाली, विजय शुक्ला, रमेश शुक्ला, उदयनन्द पुरोहित, जसवन्त गन्ना, राजेन्द्र सिंह बारहठ सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.