विधायक अनिता कटारा आज रहेगी साबरकांठा दौरे पर

( 5449 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 17 13:12

सागवाडा | गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत सागवाडा विधायक अनिता कटारा शनिवार से साबरकांठा जिले के दौरे पर रहते हुए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी | प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिले निर्देशनुसार विधायक कटारा विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों की समर्थन में चुनावी बैठके लेते हुए भाजपा के लिए वोट मांगेगी | विधायक कटारा के साथ सागवाडा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी भी साबरकांठा जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर भाजपा की केंद्र सरकार व गुजरात सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगी | गौरतलब है की इससे पहले लोकसभा चुनावों में भी विधायक अनिता कटारा ने गुजरात के साबरकांठा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था |

--
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.