चाचा को सौंपा नितेश का शव

( 22639 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Dec, 17 11:12

भीलवाड़ा | जवाहरनगरके कमला भवन में किराए से रहने वाले टैक्सटाइल कॉलेज के छात्र के आत्महत्या करने का कारण पुलिस को दूसरे दिन भी पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में एमजी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। प्रतापनगर थाने के एएसआई गोपाललाल के अनुसार पाली के हेमावास में बैंक रोड निवासी नितेश (20) पुत्र ओमप्रकाश जांगिड़ तृतीय वर्ष में पढ़ता था। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे उसके साथी खाना खाने गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटे तक कमरे में नितेश पंखे से बंधे फंदे लटका हुआ था। प्रतापनगर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक मौत हो गई थी। नितेश के माता-पिता कोलकाता रहते हैं। शुक्रवार सुबह पाली से उसके चाचा श्रवण जांगिड़ भीलवाड़ा आए। पुलिस ने उन्हें शव सौंप दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.